कासिम खलील, बुलढाणा ( महाराष्ट्र ), NIT;
लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आज बुलढाणा शहर में राष्ट्रीय एकात्मकता रैली निकाली गई।
विधायक चैनसुख संचेती, जिलाधीश चंद्रकांत पुलकुंडवार, एसपी शशिकुमार मीणा, जि.प. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शणमुगराजन ने रैली को हरी झंडी दिखा कर आरंभ किया। यह रैली आज शाम 4 बजे के दौरान निकाली गई जिसका समापन पुलिस मुख्यालय में जिलाधिकारी डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार की उपस्थिती में किया गया।
समाज में राष्ट्रीय एकात्मकता का संदेश पहुंचाने के लिए आज लोहपुरुष सरदार वल्लभाई पटेल के स्मृति दिवस पर इस रैली का आयोजन किया गया था जिसमें बडी संख्या में शहर के स्कुली छात्र व छात्राएं शामिल थे। खास बात यह है कि, इस रैली में जिलाधिश पुलकुंडवार व एसपी शशिकुमार मिना व मुख्य कार्यकारी अधिकारी षन्मुगराजन भी शहर भर घूमते हुए रैली में शरीक थे। रैली के समापन पर जिलाधिश पुलकुंडवार ने उपस्थितों को राष्ट्रीय एकात्मकता की शपथ दिलाई। कलेक्टर, एस पी सहित, निवासी उपजिलाधिकारी ललितकुमार वराडे, अतिरिक्त एसपी घुगे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी महामुनी, सहित राजस्व विभाग के कई अधिकारी भी शामिल हुए थे। इस रैली में पुलिस जवान भी उपस्थित थे। रैली का समापन पुलिस कवायत मैदान पर राष्ट्र गान से हुआ।
