रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

आगामी लोकसभा निर्वाचन के तहत कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा पिटोल के समीप मध्यप्रदेश -गुजरात सीमा पर स्थित चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया। आज संपन्न हुई अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक जिसमें संयुक्त चेक पोस्ट बनाए जाना निर्धारित हुआ है। उक्त निरीक्षण में लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों का जायज़ा लेकर मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
