रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नवागत कलेक्टर नेहा मीना द्वारा रात्रि चौपाल का प्रारंभ जनपद पंचायत रामा के ग्राम खरडू बड़ी से किया गया। जिसमें प्रत्येक फलिये के वासियों से समस्या सुनकर तुरंत निराकरण और सम्बन्धित अधिकारियों से प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों के द्वारा कलेक्टर एवं अधिकारियों का आभार प्रदर्शित किया गया।
