भाजपा जिला अध्यक्ष पर कार्रवाई करे रेलवे: रिंकू टांक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा जिला अध्यक्ष पर कार्रवाई करे रेलवे: रिंकू टांक | New India Times

लालबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ने सत्ता के नशे में चूर होकर अनुशासन और अभद्रता की तमाम हदें पार कर दी है। बुरहानपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने मनोज माने के इस व्यवहार की आलोचना कर रेलवे प्रशासन से मांग की है कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा की भाजपाई अपने आप को कानून से ऊपर समझने लगे हैं।

इसीलिए इस तरह का व्यवहार रेलवे अधिकारियों के साथ किया गया जबकि इस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल पहले से ही तय था। इसलिए भाजपा जिला अध्यक्ष को भी प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए था और अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्लेटफार्म टिकट लेकर प्रवेश करना चाहिए था। रेलवे विभाग के अधिकारी सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे थे लेकिन भाजपाई सत्ता के दुरुपयोग के इतने अभ्यास हो गए हैं कि शासकीय अधिकारी कर्मचारी पर दबाव डालकर डरा धमकाकर मनमाफिक काम करवाने का प्रयास करते हैं।बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी इस पूरे घटनाक्रम की आलोचना करती है और रेलवे प्रशासन से मांग करती है कि भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version