राजस्थान की पहली राज्यपाल रहीं प्रतिभा पाटिल की हालत बिगड़ी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

राजस्थान की पहली राज्यपाल रहीं प्रतिभा पाटिल की हालत बिगड़ी | New India Times

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल (89) को तेज बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें बुधवार की रात पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। राजस्थान की पहली महिला राज्यपाल रहीं पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी अपडेट आई है। दरअसल, अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया है। फिलहाल डॉक्टर्स उनका उपचार कर रहे हैं और स्वास्थ्य सुधार को लेकर नज़र बनाये हुए हैं।

89 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को तेज बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें बुधवार की रात पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गौरतलब है कि प्रतिभा पाटिल को राजस्थान की पहली महिला राज्यपाल होने का गौरव हासिल है।

वे 8 नवम्बर 2004 से 23 जून 2007 तक प्रदेश की राज्यपाल रहीं थीं। जबकि इसके बाद ही उन्हें देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद तक पहुंचने का भी गौरव मिला था। उन्होंने वर्ष 2007 से लेकर वर्ष 2012 तक भारत की 12वीं राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वह देश की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला भी बनीं। 

राजस्थान के शेखावाटी के राजनेताओं को वर्चस्व देश व प्रदेश के सर्वोच्च पद तक रहा है। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल सीकर के छोटी लोसल की बहू हैं। वे मूलत महाराष्ट्र से आती हैं। इनके पति डाॅक्टर देवीसिंह का जन्म छोटी लोसल में ही हुआ था। इनके पिता रणसिंह रोजगार और कपास के कारोबार के लिए परिवार सहित महाराष्ट्र में नदी किनारे बसे चंद्रपुर गांव चले गए। महाराष्ट्र में 1965 में देवीसिंह का विवाह प्रतिभा पाटिल से हुआ। राष्ट्रपति बनने के बाद प्रतिभा पाटिल छोटी लोसल भी आईं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version