संभागीय आयुक्त ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंपऊ का निरीक्षण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

संभागीय आयुक्त ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंपऊ का निरीक्षण | New India Times

संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंपऊ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बात करते हुए स्वास्थ्य केंद्र पर मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सक को स्वास्थ्य केंद्र पर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिये।

स्वास्थ्य केन्द्र में वॉशबेसिन पर साबुन उपलब्ध नहीं पाया गया वहीं वार्डरूम में वाशरूम चालू हालत में नहीं पाया गया एवं एक वाशरुम पर ताला लगा मिला। गैलरी में बैड लगे हुए थे जिनको हटाने के निर्देश दिये गये। प्रसूताओं को लाने के लिये 104 वाहन का क्रियाशील न होना पाया गया।

स्वास्थ्य केंद्र पर 108 एम्बुलेंस खराब स्थित में पाई गई। वेस एम्बुलेन्स का उचित उपयोग होना नहीं पाया गया। निरीक्षण के वक़्त पाया गया कि ऑक्सीजन प्लांट की समयानुसार मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर सभी कमियों को दूर कर स्वास्थ्य सेवाओं में हर संभव सुधार के निर्देश दिये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article