जिला पुरुष चिकित्सालय में तैनात संविदा कर्मचारियों की हुई बैठक | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

जिला पुरुष चिकित्सालय में तैनात संविदा कर्मचारियों की हुई बैठक | New India Times

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ लखीमपुर खीरी इकाई के बैनर तले एक आवश्यक बैठक जिला पुरुष चिकित्सालय एमसीएच विंग ओयल के मीटिंग हॉल में हुई। जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान डॉ शिशिर पांडे द्वारा समस्त कर्मचारियों को संगठन के बैनर तले जोड़ने के लिए योजना बनाने को लेकर विचार दिया गया। जिसमें संविदा आउटसोर्सिंग और कांटेक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को संगठन के बैनर तले जोड़ने पर चर्चा हुई। इसमें मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स और स्टाफ को भी शामिल करने पर चर्चा हुई। जिसका सभी ने पुरजोर समर्थन किया। इस दौरान समान कार्य समान वेतन और वेतन विसंगत सहित कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की बात ही सुविधाएं दिए जाने को लेकर राज्य स्तर पर संगठन द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों और उन पर किए जा रहे कार्यों को लेकर भी बताया गया। साथ ही कहा गया कि संविदा के नाम पर शोषण की नीति नहीं चलाई जानी चाहिए। जल्द ही संगठन के बैनर तले अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमएस सीएमओ और मिशन निदेशक सहित स्वास्थ्य मंत्री को भेजने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान डॉ कर्मवीर सिंह द्वारा संविदा आउटसोर्सिंग और कांटेक्ट पर काम कर रहे सभी कर्मचारी से अनुरोध किया गया है कि वह संगठन के बैनर तले जुड़कर एक शक्ति के रूप में काम करें। इस दौरान संगठन के जिला मीडिया प्रभारी देवनंदन श्रीवास्तव सहित जिला पुरुष चिकित्सालय अध्यक्ष विवेक मित्तल सहित फार्मासिस्ट मनोज मौर्या, पंकज शुक्ला, अनुज त्रिवेदी, स्तुति कक्कर, अतुल पांडे, सुरेंद्र कश्यप, प्रीति सिंह, अरविंद वर्मा, गौरव, ब्रजेश सहित अन्य संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article