आम आदमी पार्टी ने भोपाल में जनता की अदालत लगाकर पढ़े आरोप पत्र, जनादेश से किया नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​आम आदमी पार्टी ने भोपाल में जनता की अदालत लगाकर पढ़े आरोप पत्र, जनादेश से किया नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त | New India Times2 जनवरी 2017 को आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों पर “चौराहे पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया। भोपाल में यह चर्चा जिन्सी चौराहे पर रखी गयी। यह कार्यक्रम मोदी जी के उस कथन के सन्दर्भ में रखा गया था जिसमें उन्होंने देश की जनता से 50 दिन माँगते हुए कहा था कि यदि 50 दिन बाद भी यदि कोई कमी रह जाए तो उनको देश के जिस चौराहे पर बुलाकर जो भी सज़ा दी जायेगी वो उन्हें स्वीकार्य होगी।​आम आदमी पार्टी ने भोपाल में जनता की अदालत लगाकर पढ़े आरोप पत्र, जनादेश से किया नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त | New India Timesउल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने एक दिन पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कार्यक्रम के लिए आमन्त्रित किया था। आज प्रधानमंत्री जी की गैर मौजूदगी में उनके नाम की चिट लगी कुर्सी को खाली छोड़कर प्रदेश संयोजक श्री अलोक अग्रवाल द्वारा आरोप पत्र पढ़ा गया। जिसमें मोदी जी को नोटबन्दी के कारण देशभर में हुईं 100 से अधिक लोगों की मौतों का जिम्मेदार ठहराया गया। साथ ही लाखों नौकरियां छिनने, किसानों की फसलें बर्बाद होने, हज़ारों शादियाँ टूटने जैसे सभी आरोपों में मोदी जी को दोषी बनाया गया। जब आरोप पढ़े जा रहे थे तो आम जनता में लगभग सभी लोग हाँ में हाँ मिलाते हुए  “प्रधानमंत्री दोषी हैं” के नारे लगा रहे थे। इसके पश्चात् जनसहमति से नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्तगी का आदेश सुनाया गया।​आम आदमी पार्टी ने भोपाल में जनता की अदालत लगाकर पढ़े आरोप पत्र, जनादेश से किया नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त | New India Timesचर्चा में ही मौजूद कई आम लोगों ने नोटबन्दी से होने वाली अपनी समस्याएं इस सभा में सुनायीं। आम जनता में मौजूद स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी अहिरवार जी ने  कहा कि  40% मजदूरों के काम धंधे नोटबन्दी के कारण बन्द हो गए हैं। मोदी जी बताएं कि इस नोटबन्दी के दौर में एक गरीब मजदूर कैसे जिये? वहीं मौजूद किसान रमाकांत पटेल जी ने कहा कि 3 साल से सूखा था, पर इस बार अच्छी फसल होने के बावजूद भी नोटबन्दी के कारण सारी फसल मण्डी में पड़ी हुयी है। आधे रेट पर भी कोई खरीददार नहीं मिल रहा है।​आम आदमी पार्टी ने भोपाल में जनता की अदालत लगाकर पढ़े आरोप पत्र, जनादेश से किया नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त | New India Timesवहीं भोपाल निवासी महबूब जी ने बताया कि उनके दोनों बच्चों की नौकरियाँ चली गयीं हैं। गरीबी के इस दौर में जीना बहुत मुश्किल हो गया है। मो. एजाज़ जो कि पेशे से पेंटर हैं का कहना था कि जब से नोटबन्दी हुयी है,  उनके खाने पीने के लाले पड़ गए हैं, काम धंधा बन्द है। चौराहे पर चर्चा कार्यक्रम भोपाल,  इंदौर, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, सतना, नीमच, शिवपुरी, अशोकनगर, बैतूल, खंडवा, गुना, राजगढ़, दतिया, उज्जैन, टीकमगढ़, उमरिया, सीधी व् अन्य जिलों में भी आयोजित किया गया।  इस तरह की जानकारी आम आदमी पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version