मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में स्वीप गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु माह मार्च से मई-2024 तक की अवधि के लिए स्वीप कैलेण्डर जारी किया गया है।
जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप कैलेण्डर अनुसार बीएजी को क्रियाशील करना, महिला चौपाल, रैली, स्थानीय भाषा/संस्कृति पर आधारित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, एयर बलून प्रदर्शन, ‘‘चुनाव‘‘ मोबाईल एप, महाविद्यालय एवं विद्यालयों में स्लोगन, निबंध व अन्य प्रतियोगिता इत्यादि विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित तिथिवार किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोकसभा आम निर्वाचन में हर मतदाता की सक्रिय रूप से सहभागिता करवाना है, ताकि सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

