रक्षा समिति के सदस्यों की भागीदारी से हमारा समाज सुरक्षित होता है: पुलिस आयुक्त <br>हरिनारायणाचारी मिश्र | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रक्षा समिति के सदस्यों की भागीदारी से हमारा समाज सुरक्षित होता है: पुलिस आयुक्त <br>हरिनारायणाचारी मिश्र | New India Times

आगामी त्यौहारों एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नगरीय क्षेत्र के समस्त थानों में गठित नगर रक्षा समिति के संयोजकों/सदस्यों का आज दोपहर सामुदायिक भवन, पुलिस लाइन में प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें सभी थानों के लगभग 300 महिला एवं पुरुष सदस्य शामिल हुए।

रक्षा समिति के सदस्यों की भागीदारी से हमारा समाज सुरक्षित होता है: पुलिस आयुक्त <br>हरिनारायणाचारी मिश्र | New India Times

समिति के सदस्यों को राज्य सरकार द्वारा नगर रक्षा समिति के गठन एवं सदस्यों के कार्यों, नियमों एवं ज़िम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया गया, साथ ही विभिन्न त्यौहारों एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी में पुलिस के साथ किस तरह से समन्वय स्थापित कर कर्तव्य निभाना है, इत्यादि बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत समिति के सदस्यों को आईडी कार्ड भी वितरित किए गए।

रक्षा समिति के सदस्यों की भागीदारी से हमारा समाज सुरक्षित होता है: पुलिस आयुक्त <br>हरिनारायणाचारी मिश्र | New India Times

प्रशिक्षण के अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षा समिति के सदस्यों की भागीदारी से हमारा समाज सुरक्षित होता है। रक्षा समिति का समाज में विभिन्न त्यौहारों, कानून व्यवस्था में तथा अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान होता है, साथ ही अपराधों एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश में भी मुख्य भूमिका होती है। हमारे प्रदेश एवं देश में पूरे साल भर विभिन्न त्यौहार आते रहते हैं जिन्हें शांतिपूर्ण एवं भाइचारे से संपन्न कराने में नगर रक्षा समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। साथ ही समय-समय पर यातायात व्यवस्था में भी सहयोग देते रहे हैं तथा चुनाव इत्यादि के दौरान भी पुलिस के सहयोगी रहे हैं। हम जिस मोहल्ले, कॉलोनी में रहते हैं हमारी जितनी पकड होगी, जितनी पैनी नजर होगी हमे उस क्षेत्र की उतनी जानकारी होगी। हम वहां के स्थायी निवासी है उस क्षेत्र में हम काम करते हैं हम जितने सक्रिय होते हैं एवं जागरूक होते हैं हमारे समाज एवं देश की सुरक्षा उतनी ही मजबूत होती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article