ए और बी वार्ड के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अशफ़ाक़ अहमद अब्दुल करीम शेख के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ए और बी वार्ड के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अशफ़ाक़ अहमद अब्दुल करीम शेख के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन | New India Times

मुंबई की मशहूर मैगजीन गुल बूटे की ओर एशियन माइनॉरिटीज़ यूनिवर्सिटी, एशियन सिटी सोलापुर का परिचय सम्मेलन और 30 साल की सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त होने वाले एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ए और बी वार्ड, श्री अशफ़ाक अहमद अब्दुल करीम शेख के सम्मान में 6 मार्च 2024 को मुंबई की अग्रणी सामाजिक शख्सियत डॉ. मोहम्मद अली पाटन कर की अध्यक्षता में एक स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन इस्लाम जिमखाना वाला, मरीन लाइंस मुंबई में  का किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इस्लाम जमखाना के अध्यक्ष एडवोकेट युसुफ अबराहानी ने शिरकत की। गुल बूटे के के एडिटर फ़ारूक सैयद ने सूरह फातिहा की तर्ज़मानी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद उन्होंने उनके महत्वपूर्ण परियोजना के उद्देश्य और लक्ष्य को बताते हुए पी.पी.टी की मदद से एशियन माइनॉरिटीज़ यूनिवर्सिटी और एशियन सिटी सोलापुर के संबंध उपस्थितजनों को तथ्यात्मक जानकारी से अवगत कराया। इसके बाद जनाब नासिर अली ए ओ ने आज के आयोजन में सम्मानित होने वाली शख्सियत जनाब अशफाक अहमद अब्दुल करीम शेख का संक्षेप में परिचय और उनकी शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि एडवोकेट युसुफ अबराहानी (चैयरमैन इस्लाम जिमखाना मुंबई) और कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ मोहम्मद अली पाटनकर (मुंबई सामाजिक सेवक) के दस्ते मुबारक से अशफ़ाक अहमद फूलों की मालाओं के साथ स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध शायर डॉ कासिम इमाम (बुरहानी कॉलेज) ने भी परियोजना की विशेषताओं का वर्णन किया। कोकन बैंक के सीईओ जनाब अकबर कोंडकरी और अन्य अधिकारियों ने कोकोन बैंक की योजनाओं और एशियन सिटी में प्लॉट बुक करने वालों के लिए विस्तार से बताया। अंत में दुआ और इशाइया के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ए और बी वार्ड के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अशफ़ाक़ अहमद अब्दुल करीम शेख के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन | New India Times
विज्ञापन

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version