निगम आयुक्त ने सोमवार को टी.एल की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

निगम आयुक्त ने सोमवार को टी.एल की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | New India Times

सोमवार को नगर निगम के एम आई सी हॉल में नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने निगम के सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने कहा कि आगामी ग्रेडिंग के पूर्व शिकायत कर्ता की शिकायत समय सीमा में संतुष्टि पुर्ण निराकरण करें। शहरी क्षेत्रों में निर्माणाधीन संजीवनी क्लीनिक की जानकारी ली और जल्द से जल्द कार्य पुर्ण करने के निर्देश दिए। सी एम हेल्पलाइन को लेकर आयुक्त सख्त दिखे। सभी का जल्दी निराकरण करें। प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ मकानों को जल्दी पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। शहर में पुलियाओं के निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

टीएल सहित जनसुनवाई, समाधान ऑनलाइन और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड विजिट कर तत्परतापूर्वक प्रकरण निराकृत करें। सभी अधिकारियों को शिकायतकर्ता से शिकायत का निराकरण पूरा करने तथा सभी को सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए सभी अधिकारियों को प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए समय सीमा में ज़रूरी कार्यवाही सुनिश्चित करने और साथ में बैठक कर प्रकरण निराकृत करने के निर्देश दिए गए। प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण करें। कोई भी लंबित प्रकरण पेंडिंग नही होना चाहिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त वित्त शैलेश गुप्ता, सहायक आयुक्त  वैभव देशमुख, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, ज्योति सुनारिया, राजस्व अधिकारी राजेश मिश्रा, सहायक यंत्री अशोक पाटिल, गोपाल महाजन, बसंत पाटील, जगन्नाथ पवार, नगर निगम के इंजीनियर अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

निगम आयुक्त ने सोमवार को टी.एल की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | New India Times
विज्ञापन

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article