कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों के साथ की बैठक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों के साथ की बैठक | New India Times

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनज़र सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत टेंट, शामीयाना, लाईट, साउंड, भोजन एवं अन्य सामग्री की दरों के निर्धारण के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु संसदीय क्षेत्र खण्डवा जिले में निर्धारित दरों को ही जिले में मान्य करने हेतु सहमति जताई गई। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, जिला पेंशन अधिकारी श्री वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों के साथ की बैठक | New India Times
विज्ञापन

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article