मानव सेवा संस्था बुरहानपुर ने सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली 07 महिलाओं को किया सम्मानित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मानव सेवा संस्था बुरहानपुर ने सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली 07 महिलाओं को किया सम्मानित | New India Times

मानव सेवा संस्था बुरहानपुर के प्रवक्ता अताउल्लाह खान ने बताया कि समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था मानव सेवा संस्था बुरहानपुर द्वारा विभिन्न  क्षेत्रों में कार्यरत 07 महिलाओं का सम्मान स्थानीय होटल हिना गार्डन में किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में श्रीमति कविता मोरे, वृहत गुजराती समाज महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती सुचिता एडवोकेट राजकुमार मेहता, शिक्षा के क्षेत्र से रिटायर्ड टीचर श्रीमती अनिता पटेल, महिला बाल विकास से श्रीमती मंजू ठाकुर, अधिवक्ता एवं नोटरी श्रीमती असीम पाटिल, पुलिस कर्मी सु श्री रचना तोमर और गोरा मोरे, का स्वागत मोती माला एवं शाल श्री फल से किया गया। उक्त अवसर पर संस्थापक उषा अग्रवाल, अध्यक्ष अरुण जोशी महाराज, सचिव किर्ती मेहता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष चंदा जांगड़े, पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता सांकले के साथ ही सदस्यों में पुनीत सांकले, असलम खान, हेमंत ठाकुर, मुल्ला मंसूर सेवक, देवचंद शर्मा, नंदकिशोर वाणे आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि धुआंधार शर्मा जी ने किया।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.