कांग्रेस से खफा होकर कई नेता हो रहे हैं बीजेपी में शामिल | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

कांग्रेस से खफा होकर कई नेता हो रहे हैं बीजेपी में शामिल | New India Times

लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस से खफा होकर कई नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इस बीच बीजेपी की सीनियर नेता और पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले अपनी ही पार्टी के मंत्री से नाराज हो गई हैं। पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के व्यवहार पर नाराज़गी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर उपमुख्यमंत्री के ऊपर रोष निकाला।

मंत्री बनने के बाद क्या ऐसा व्यवहार…

पन्ना से पूर्व विधायक और मंत्री कुसुम मेहदेले ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा, “माननीय श्री राजेन्द्र शुक्ल जी मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग कल दिनांक 8.3 24 से लेकर आज तक कम से कम 10 बार फोन लगाया किन्तु आपने या सेक्रेट्री ने एक बार भी नहीं उठाया। मंत्री बन जाने के बाद क्या ऐसा ही व्यवहार होना चाहिए। गलत कहा हो तो माफी।”

क्यों करना पड़ा ट्वीट?

बीजेपी के बेबाक नेताओं में गिनी जाने वाली पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले का ये पोस्ट अब चर्चाओं में है। कुसुम महदेले के मुताबिक उनके रिश्तेदार डॉक्टर का तबादला कर दिया गया जो कि गलत है। उनके मुताबिक जब इस मसले पर राजेंद्र शुक्ल जी को उन्होंने कॉल किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया जिसके बाद उन्हें ट्वीट करना पड़ा।

पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं, वे कई बार भाजपा के नेताओं पर ही गुस्सा जाहिर करते हुए नज़र आ चुकी हैं। मेहदेले कई दिग्गज नेताओं को निशाने पर ले चुकी हैं। अब एक बार उनके बयान की चर्चा हो रही है, उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version