कैबिनेट मंत्री ने किया पेटलावद क्षेत्र में विकास कार्यों का भूमिपूजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

कैबिनेट मंत्री ने किया पेटलावद क्षेत्र में विकास कार्यों का भूमिपूजन | New India Times

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने पेटलावद के 12 कार्यक्रमों में कुल 26 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवनों और अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।

कैबिनेट मंत्री ने किया पेटलावद क्षेत्र में विकास कार्यों का भूमिपूजन | New India Times

इसी कड़ी में उन्होंने कहा की जिन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन नहीं है वहां भी प्राथमिकता से दिए जाएंगे और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने विकासखण्ड पेटलावद के झकनावदा, कुंभाखेड़ी, सेमलिया, धतुरिया, धोलीखाली, पांचपिपल्या, तारखेड़ी, मोहकमपुरा, बोलासा, रायपुरिया, मातापाड़ा, बनी, बरवेट, महूडीपाड़ा, बोडायता, बैगनबरड़ी, गामडी, काली घाटी, सारंगी, छोटा बोलासा, रामगढ, टैमरिया, गोदडिया, बामनिया, मुलथानिया एवं खोरिया ग्राम पंचायतो में सामुदायिक भवन, उचित मुल्य की दुकान, पुलिया निर्माण, आजीविका भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण, आंगनवाड़ी भवन आदि करोड़ो की लागत के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद अनिल राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत  राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष, सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधि सहित आमजन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version