बुरहानपुर में रेलवे कर्मचारियों के बड़े संगठन एनआरएमयू का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, ओल्ड पेंशन स्कीम और कर्मचारीगण के समय की असमानता को लेकर किया गया मंथन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में रेलवे कर्मचारियों के बड़े संगठन एनआरएमयू का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, ओल्ड पेंशन स्कीम और कर्मचारीगण के समय की असमानता को लेकर किया गया मंथन | New India Times

बुरहानपुर में रेलवे कर्मचारियों के बड़े संगठन एनआरएमयू बुरहानपुर शाखा का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन के सीटीआई शकील अहमद सिद्दीकी अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस वार्षिक अधिवेशन में रेलवे कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। प्रमुख रूप से जिन्होंने शिरकत की, उसमें भुसावल से डीएस इसरार खान, पूर्व डीएस आरआर निकम, एडीएस बापू पाटिल, ईसीसी डाइरेक्टर पीपी बेंडाले, युवा कन्वीनर प्रवीण शर्मा, खंडवा सचिव महेंद्र भार्गव, शकील अहमद सिद्दीक़ी, पुष्पेंद्र कापडे,विनय मेहता, शुरेश सिंह, पूरन मीना, आकाश ठाकुर,उमाकांत, जितेंद्र, अश्विनी त्रिपाठी, महेश कुल्हारे, अनिल गुप्ता, अनीश कुमार सहित 250 लोग उपस्थित थे। इस अधिवेशन में ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर मंथन किया गया और सरकार से इसे लागू करने की मांग की गई वहीं कुछ कर्मचारियों का कार्य दिवस 10 से 12 घंटे है। सभी कर्मचारी एवं श्रमिकों का कार्य का समय अधिकतम 8 घंटे करने की मांग सरकार के समक्ष रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। अधिवेशन में नए सदस्यों को पदाधिकारी बनाया गया। श्रीमती रुक्मिणी बाई को महिला उपाध्यक्ष, सर्वश्री सुरेश सिंह और पूरण मीणा को उपाध्यक्ष तथा आकाश ठाकुर को संयुक्त सचिव बनाया गया। शकील अहमद सिद्दीकी ने आभार प्रदर्शित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version