भोपाल में 808.50 रुपए में मिलेगा सिलेंडर, उज्ज्वला की कीमत 503 रु | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर, (मप्र), NIT:

भोपाल में 808.50 रुपए में मिलेगा सिलेंडर, उज्ज्वला की कीमत 503 रु | New India Times

महाशिवरात्रि पर्व पर केन्द्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम सीधे-सीधे 100 रुपए घटा दिए। इससे राजधानी में 908.50 रुपए वाला घरेलू सिलेंडर 808.50 रुपए का हो गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत 503 रुपए हो गई है। 30 अगस्त 2023 को भी कटौती हुई थी तब 1108 रुपए में 200 रुपए घटाए गए थे। उसके बाद से अब तक इसी भाव पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर खरीदना पड़ रहा था। इसी प्रकार कमर्शियल सिलेंडर जो अभी 1803 रुपए में सप्लाई किया जा रहा है। इसके दाम अगस्त 2023 में 1690 रुपए थे। हालांकि शुक्रवार को सिर्फ घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में ही कटौती की गई है।

इससे पहले रक्षाबंधन में हुआ था कीमतों में बदलाव

इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था की ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर पीएम मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। देश के 33 करोड़ कंज्यूमर्स को इसका फायदा मिलेगा।

प्रधान मंत्री उज्जवला योजना की सब्सिडी एक साल और बढ़ी

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर पर दी जाने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को बीते दिन 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। 7 मार्च को कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि इस योजना का लाभ 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 10 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती थी, अब इसे बढ़ाकर 12 कर दिया गया है।

ऊंचे भाव से 27 फ़ीसदी सस्ता

एलपीजी सिलेंडर के भाव ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अपने नफा-नुकसान को देखते हुए तय करती है। कीमतों को लेकर बीते सालों का आकलन करें तो मई 2020 में स्थानीय स्तर पर घरेलू गैस सिलेंडर 588 रुपए में उपभोक्ताओं को मिल रहा था। अगस्त 2023 तक इसके भाव बढ़कर 1108.50 रुपए हो गए। यानी इसमें करीब 88 फीसदी की वृद्धि हुई।
30 अगस्त 2023 को 200 रुपए घटकर सिलेंडर की कीमत 908.50 रुपए रह गई। अब 808.50 रुपए का हो गया। यानी सिलेंडर करीब 27 फीसदी सस्ता हो गया लेकिन मई 2020 की तुलना में अभी भी रसोई गैस सिलेंडर करीब 37 फीसदी से अधिक महंगा है। इसी प्रकार कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) जो अभी 1803 रुपए में सप्लाई किया जा रहा है, मई 2020 की तुलना में 74 फीसदी ज्यादा है।

कितने सिलेंडर ले सकेंगे

वर्ष 2022 में रसोई गैस सिलेंडर के लिए नया नियम तय किया गया था। एक कार्डधारक सालभर में अधिकतम 15 एलपीजी सिलेंडर ही खरीद सकता है। उस समय नियम बनाया था कि यदि पात्र है तो 15 में से 12 सिलेंडर तो सब्सिडी वाले हो सकते हैं। 12 से ऊपर जो भी सिलेंडर खरीदेंगे, वह बिना सब्सिडी वाला होगा।

गैस की कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तय करती है। रेट घोषित होने के बाद तुरंत ही इसे लागू भी करना पड़ता है। महाशिवरात्रि पर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम हुए हैं। रेट घटने से डीलर्स के स्टॉक पर लाभ-हानि का प्रभाव पड़ता है।
आर के जैन, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version