बड़ा गांव पहुंचे भीम सेना प्रमुख की प्रशासन से तीखी नोंकझोंक | New India Times

फैजान खान, रामपुर/नई दिल्ली, NIT:

बड़ा गांव पहुंचे भीम सेना प्रमुख की प्रशासन से तीखी नोंकझोंक | New India Times

भीम सेना प्रमुख प्रशासन की तीखी नोंकझोंक के बीच सिलई बड़ा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक सुमेश के परिजनों के साथ रात्रि भोज किया। प्रशासन लगातार भीम सेना प्रमुख पर नजर रखे हुए है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर रामपुर रवाना हुए।रामपुर पहुंचते ही पुलिस ने सतपाल को नजरबंद कर लिया। घंटो नजरबंद के बाद भीम सेना प्रमुख रामपुर से सिलई बड़ा गांव को रवाना हो गए। पुलिस से बचते बचाते रात्रि नौ बजे टीम के साथ गांव पहुंच गए। गांव के बाहर तैनात अधिकारी व पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तंवर मृतक सुमेश के घर जाने पर अड़ गए लेकिन प्रशासन ने तंवर को मृतक के घर जाने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच करीब एक घंटे तक तीखी नोंकझोंक हुयी। अन्त में प्रशासन को तंवर के सामने झुकना पड़ा और उनके  साथ आये सभी लोगों के नाम रिकॉर्ड में दर्ज किए तथा मृतक के घर जाने की अनुमति दी। मृतक सुमेश के घर जाते समय अधिकारी उनके साथ चल दिये। पुलिस की निगरानी में तंवर ने परिजनों से वार्तालाप की तथा परिजनों के साथ रात्रि भोज किया। तैनात अधिकारियों को डर है कि सुबह होते ही गांव का माहौल गर्म न हो जाये। इसलिए मृतक के घर के बाहर अधिकारी एवं पुलिस ने डेरा डाल रखा है। सतपाल तंवर के सिलई बड़ागांव में रुकने से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। पुलिस फोर्स को बड़ागांव में तैनात कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version