छात्र संघ चुनाव: छपारा महाविद्यालय में ए.बी.वी.पी ने लहराया जीत का परचम | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​छात्र संघ चुनाव: छपारा महाविद्यालय में ए.बी.वी.पी ने लहराया जीत का परचम | New India Timesछात्र संघ चुनाव में आज छपारा महाविद्यालय में संपन्न हुए चुनाव में एबीवीपी ने अपना परचम लहराते हुए कॉलेज के तीनों कक्षा प्रतिनिधियों पर क्रमश रानी भरद्वाज बीए प्रथम सेमेस्टर, छाया बघेल तृतीय सेमेस्टर और ममता ठाकुर पंचम सेमेस्टर से निर्वाचित हुईं,  जिसके बाद इन तीनों कक्षा प्रतिनिधियों ने अपने अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सचिव का चयन किया जिसमें छपारा कॉलेज की अध्यक्ष ममता ठाकुर तथा कॉलेज के उपाध्यक्ष छाया बघेल और सचिव के रुप में रानी भरद्वाज निर्वाचित हुई हैं। ज्ञात हो कि इस छात्र संघ चुनाव में छपारा महाविद्यालय के कुल 646 छात्र छात्राओं में से 360 छात्र छात्राओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और कुल 64 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं इस छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस के महत्वपूर्ण संगठन एनएसयूआई को मुंह की खानी पड़ी है। बुरी तरह से पराजित होने के बाद कांग्रेस के कोई भी जवाबदार जनप्रतिनिधि और नेतागण इस छात्रसंघ चुनाव के बारे में बोलने से बच रहे हैं। कुल मिलाकर छपारा महाविद्यालय में चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version