मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ज़िला हज कमेटी के तत्वाधान में जुन्नारदेव अमन लान में एक द्विवसीय हज में जाने वाले को ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग दो चरणों में दी गई जिले भर से आए हाजियों छिंदवाड़ा बैतूल दमुआ के हज पर जाने वाले शामिल हुए। ट्रेनर मोहम्मद साबिर पटवारी छिंदवाड़ा एवं मोहम्मद रफीशेख डुगरिया के द्वारा विस्तार पूर्वक ट्रेनिंग दी गई।

नागपुर फ्लाइट में बैठने से लेकर मक्का मदीना पहुंचकर हज करने और वहां होने वाली सभी चीज़ों को विस्तार पूर्वक जानकारी से अवगत कराया गया। मक्का मदीना में जियारत करने का सभी जानकारियां ट्रेनिंग के माध्यम से दी गई। ट्रेनिंग का आयोजन युसूफतबरेज साहिल अंसारी, नाजिम खान, जुनैद, तौसीफ, साहिल, सरफराज, एजाजभाई, अमीर, अहद समद हाजी शाहिद एवं इकबाल खिलजी शामिल रहे।
