पीयूष मिश्रा/परसराम साहू, सिवनी (मप्र), NIT;
सागर जिला के देवरी तहसील के अंतगर्त महाराजपुर पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए तीतरपानी टोल प्लाजा के पास से गोवंश से भरा ट्रक पकड़ने में कामयाबी हासिल की है जबकि ट्रक ड्राइवर फरार होने में कामयाब हो गया। ट्रक से 68 बैल बरामद हुए हैं।ग्रामीणों की सहायता से पुलिस को यह सफलता मिली है।
विगत रात करीब 3 बजे महाराजपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में गोवंश को ले जाया जा रहा है।सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची जहां ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने बैलों से भरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर रात का फायदा उठा कर मौके से भागने में कामयाब हो गया। सभी नाटो को बीना की गऊ शाला में सुरक्षित छोडा गया। इस दौरान 68 नाटो मे से एक की मृत्यु हो गई।
इस कार्यवाही में एस.आईं नरेश, एस आई. श्रीवास्तव, आरक्षक संजय दीक्षित, अखिलेश बाबू एवं मौके पर महाराजपुर पुलिस की टीम मौजूद रही।
