मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के CGM (HR) द्वारा हिन्द की स्याही समाचार पत्र के सम्पादक पर आर टी आई वापस लेने के लिए बनाया जा रहा है दबाव, दी जा रही है जान से मारने की धमकी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के CGM (HR) द्वारा हिन्द की स्याही समाचार पत्र के सम्पादक पर आर टी आई वापस लेने के लिए बनाया जा रहा है दबाव, दी जा रही है जान से मारने की धमकी | New India Times

हिन्द की स्याही समाचार पत्र के सम्पादक मोहम्मद ओवेस ने RTI के माध्यम से मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल से CGM (HR) MPMKVVCL की दस्तावेजों की जानकारी दिनांक 12.02.2024 को मांगी गई थी लेकिन
MPMKVVCL के अधिकारी CGM HR मेहताब सिंह गुर्जर की जानकारी देना तो दूर हिन्द की स्याही के समाचार पत्र के संपादक को अपने स्टाफ से काल लगवाकर RTI का आवेदन वापिस लेने के लिए दबाव बनाया गया। जब समाचार पत्र के सम्पादक मोहम्मद ओवेस ने आवेदन वापिस लेने से मना कर दिया तो स्वयं mpmkvvcl के अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने अपने आफिस के लैंडलाइन नंबर से काल करके अपना अपर कलेक्टर रैंक होने का रूवाब झाड़ा और कहा कि मेरे पीछे कई पत्रकार घूमते हैं आजतक किसी की हिम्मत नहीं हुई है कि मेरे ऊपर कोई उंगली उठाए तुम अपना आवेदन वापिस ले लो में भिंड मुरैना से ताल्लुक रखता हूं। कब तुम पर हमला करवाके जान से मरवा दूंगा पता भी नहीं चलेगा और तुम्हारे परिवार वाले ढूंढ़ते रहेंगे। जिसकी शिकायत समाचार पत्र के संपादक ने मुख्यमंत्री कार्यालय, प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग, कलेक्टर भोपाल, पुलिस आयुक्त महोदय भोपाल को लिखित में दी लेकिन मामला हाई लेवल का होने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version