अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिंड शहर के गौरी के पूर्वी किनारे पर बसे राधा कॉलोनी इलाके में रविवार कि देर रात 11:45 बजे तेज धमाके के साथ एक घर में रखी बारूद में विस्फोट हो गया। हादसे में एक 7 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके नाना और नानी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आतिशबाज लियाकत खान के घर में आधी रात के समय तेज धमाके के साथ बारूद में विस्फोट हो गया। बताया गया है कि लियाकत खान लंबे समय से आतिशबाजी का काम करते आ रहे हैं। विस्फोट में काजल पुत्री ईसब खान जो अपने नाना के घर रहने के लिए आई थी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लियाकत खान तथा उनकी पत्नी शकूर बाई को नाजुक हालत में ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है l
