मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर के जेल में महिला एवं पुरुष बंदियों के द्वारा विभिन्न प्रकार की जन उपयोगी वस्तुएं तैयार की जा रही हैं जो कि 9 मार्च को कचहरी प्रांगण में सभी के लिए लगभग लागत मूल्य पर उपलब्ध होगी।
जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि कारागार में बंद महिला एवं पुरुष बंदियों को विभिन्न प्रकार की उपयोगी वस्तुओं को तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया गया ताकि वह स्वावलंबी बनके अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें एवं अपराध की दुनिया से दूर हो जाएं। इसी कड़ी में कारागार में विभिन्न प्रकार की जनोपयोगी वस्तुएं तैयार की जा रही हैं, जिन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर 9 मार्च 2024 को प्रातः काल कचहरी प्रांगण में आमजन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
इन सामग्रियों में मुख्य रूप से विभिन्न साइज के एवं विभिन्न रंगों /डिजाइन में बैग, पेंटिंग, ड्राइंग, महिला सूट एवं अन्य वूलन आइटम्स, आर्गेनिक धूप, बिना पौधे एवं पौधे सहित विभिन्न साइज के गमले आदि उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही कारागार के मुख्य द्वार के सामने एक आउटलेट तैयार किया जा रहा है जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कारागार में बंदियों द्वारा तैयार किए गए समान लगभग लागत मूल्य पर आमजन को उपलब्ध रहेंगे। जेल अधीक्षक ने सभी से अनुरोध किया है की महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों एवं पुरुष बंदियों के मनोबल को बढ़ाने हेतु उक्त सामग्री को देखने के लिए अवश्य पधारे, यदि अच्छा लगता है तो उसे खरीद भी सकते हैं।
