पारसनाथ साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी द्वारा दमोह लोकसभा क्षेत्र से राहुल सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से लगातार राहुल सिंह लोधी द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी दौरान देवरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बीना बारह तिराहे पर लोकसभा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी का ग्राम पंचायत समनापुर सेठ के सरपंच प्रतिनिधि कमलेश लोधी एवं ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर राहुल सिंह लोधी ने सभी ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सरपंच प्रतिनिधि कमलेश लोधी ने कहा कि दमोह लोकसभा क्षेत्र से राहुल सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। प्रत्याशी बनाए जाने के साथ ही जीत भी तय हो गई है।
