स्लम बस्ती में देव किडर गार्डन विधालय हुआ आरंम्भ, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्षा ने रिबन काट किया उद्घाटन  | New India Times

Edited by B.S. Rajprohit; 

नरवाना (जींद – हरियाणा), NIT; ​स्लम बस्ती में देव किडर गार्डन विधालय हुआ आरंम्भ, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्षा ने रिबन काट किया उद्घाटन  | New India Timesबाल गोपाल और गरीब को गणेश मान सदैव सेवा कार्यो में देश के अग्रणी संगठन देव सेवा ट्रस्ट फ़रीदाबाद की जींद जिला अध्यक्ष बहन रिया खंडेलवाल द्वारा शहर की झुग्गी बस्ती के बालक बालिकाओं की पढ़ाई की व्यवस्था के लिये आज ज्यावे नेक प्रयासों से ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती अम्बिका शर्मा के निर्देश पर देव किडर गार्डन नाम से स्कूल का रिबन काट उद्घाटन किया गया।

रिया जांगड़ा ने NIT सांवाददाता को बताया की उनके संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अम्बिका शर्मा जी के निर्देश पर उन्होंने इस विद्यालय का संचालन शरू किया है और उनका सदैव प्रयास रहेगा की कोई भी बालक शिक्षा से वंचित न रहे। अब हम सब मिलकर अम्बिका शर्मा जी के निर्देशन में इस देव किडर गार्डन के माध्यम से बालकों में शिक्षा की अलख जगाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने को संकल्पबद्ध हैं और आने वाले समय में इन बालकों को बड़े स्कूलों में दाखिला दिलवा कर इनको इनका भविष्य बनाने का मौका देने का प्रयास रहेगा।​​स्लम बस्ती में देव किडर गार्डन विधालय हुआ आरंम्भ, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्षा ने रिबन काट किया उद्घाटन  | New India Timesदेव किडर गार्डन के उद्घाटन के अवसर पर सभी बालक बालिकाओं को तिलक लगाकर उनको स्कूल के बारे में बताया गया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने लायक थी, वहीं बच्चों के माता पिताओं ने बहन रिया को धन्यवाद देते कहा कि आप वाकई समाज सेवी हैं और अब हमें लगता है हमारे बच्चे भी पढ़ लिख कर इस नारकीय जीवन से मुक्त होंगे। इस अवसर पर रिया जांगड़ा के साथ सुनीता, सुलोचना और उनकी टीम के साथ सुरेश कुमार ,दीपु भी मौजूद रहकर सहयोग किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version