छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले दोषियों को दिलवाकर रहेंगे सजा, यदि आवश्यकता पड़ी तो छात्र छात्राओं को लेकर उच्च न्यायालय तक का खटखटायेंगे दरवाज़ा: रवि परमार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले दोषियों को दिलवाकर रहेंगे सजा, यदि आवश्यकता पड़ी तो छात्र छात्राओं को लेकर उच्च न्यायालय तक का खटखटायेंगे दरवाज़ा: रवि परमार | New India Times

आष्टा के फर्जी महादेव नर्सिंग कॉलेज के मामले में फरार चल रहे डॉ हरि सिंह एवं स्टाफ नर्स नेहा सोनी को NSUI ने प्रशासन से अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। आप को बता दें कि सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर आष्टा बीएमओ ने कालेज संचालक सहित फर्जी नर्सिंग कॉलेज को मान्यता देने वाले हमीदिया नर्सिंग कॉलेज भोपाल की स्टाफ नर्स निरीक्षक नेहा सोनी एवं गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ हरि सिंह पर आष्टा पुलिस ने 27 फरवरी 2024 को भादवि की धारा 419, 420, 409, 218,  467, 468, 471, 120 -बी का मुकदमा दर्ज किया था। 4 मार्च 2024 सोमवार को स्टाफ नर्स नेहा सोनी एवं डॉ हरि सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए आष्टा न्यायालय में जमानत का आवेदन प्रस्तुत किया था।  जिसकी आज आष्टा सेशन कोर्ट ने सुनवाई करते हुए निरस्त कर दिया है।

छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले दोषियों को दिलवाकर रहेंगे सजा, यदि आवश्यकता पड़ी तो छात्र छात्राओं को लेकर उच्च न्यायालय तक का खटखटायेंगे दरवाज़ा: रवि परमार | New India Times

जमानत निरस्त पर एनएसयूआई नेता रवि परमार ने कहा कि नर्सिंग छात्र छात्राओं के साथ अन्याय हुआ है दोषियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाना चाहिए। छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले दोषियों को हम सजा दिलवाकर रहेंगे और अगर आवश्यकता पड़ी तो छात्र छात्राओं को लेकर उच्च न्यायालय तक का दरवाजा खटखटाएंगे।

एनएसयूआई प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने भाजपा सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग महा फर्जीवाड़े में सीहोर जिला भी शामिल है। सीबीआई की जांच रिपोर्ट में भी  सीहोर के 70 प्रतिशत कालेज फर्जी पाए गए हैं जिस में सीहोर के अधिकांश फर्जी नर्सिंग कॉलेजों का निरीक्षण स्टाफ नर्स नेहा सोनी और डॉ हरि सिंह ने किया था और फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दिलवाने के फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर शासन को दी थी शासन ने इनकी फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दी थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version