हैवान पति ने पत्नी के मुंह पर चाकू मार कर किया घायल, पति को गिरफ़्तार कर पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

हैवान पति ने पत्नी के मुंह पर चाकू मार कर किया घायल, पति को गिरफ़्तार कर पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे | New India Times

कस्बा में डुमरियागंज मार्ग पर एक हैवान पति ने पारिवारिक विवाद में पत्नी के मुंह पर चाकू मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देख कर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जिला बस्ती के थाना सोनहा अन्तर्गत भानपुर निवासी संदीप गौड़ 23 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश गौड की शादी इटवा के सगरा गांव निवासी बिल्लू गौड की पुत्री मनीषा 19 वर्ष से हुई थी। समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति.पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद था। बुधवार को वह अपने मायके सगरा से इटवा डुमरियागंज मार्ग पर किसी कार्य से आयी थी। सायं चार बजे के लगभग उसका पति संदीप भी वहीं पहुंच गया। इसी बीच संदीप ने अपने पत्नी के मुंह पर चाकू से कई वार करके उसे मरणासन्न कर दिया। उसे सीएचसी इटवा इलाज हेतु ले जाया गया। गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version