ब्रज प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों को होली मिलन समारोह 10 को: डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

ब्रज प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों को होली मिलन समारोह 10 को: डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट | New India Times

ब्रज प्रेस क्लब द्वारा ब्रज क्षेत्र के सम्मानित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट से जुड़े सभी पत्रकारों का होली मिलन समारोह का आयोजन 10 मार्च रविवार को आयोजित किया जा रहा है। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रज क्षेत्र के सभी सम्मानित पत्रकारों  का होली मिलन समारोह डेम्पियर नगर स्थित हीरा क्रिस्टल होटल में प्रातः 10 से 12:00 बजे के मध्य आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण के स्वरूपों के मध्य मनभावन फूलों की होली की प्रस्तुति होगी। होली महोत्सव की तैयारियो को पूर्ण कर लिया गया है जिसमें ब्रजक्षेत्र से सभी पत्रकारों के अलावा जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों को भी आमंत्रित है।
होटल में ही सबके लिए सहभोज की व्यवस्था रहेगी।
ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री उपमन्यु ने सभी से 10 मार्च को रविवार के दिन प्रात 10:00 बजे समय से पहुंचने का आव्हान किया है

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version