एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने व्यापारी, ऑटो, बस अध्यक्ष और बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने व्यापारी, ऑटो, बस अध्यक्ष और बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक | New India Times

एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने व्यापारी, ऑटो, बस अध्यक्ष और बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए सभी जिम्मेदार लोगों के साथ बात की गई। बैठक में सभी ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अपनी राय रखी।
ऑटो, व्यापारी, बस, मंडी अध्यक्षों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए एसपी से 24 घंटे का वक्त मांगा।
बैठक में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पाबंदी के साथ दिन में भी निर्धारित डेसीबल में ही बजाने पर सहमति जताई गई।

सभी अध्यक्षों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में एक मत होकर सहमति दी और चौबीस घंटे में ट्रैफिक में बाधा बनने वालों पर चालानी कार्रवाई करने की राय दी।
बैठक में एसपी वीरेंद्र मिश्रा, एसडीओपी प्रियंका मिश्रा, टीआई धीरेंद्र मिश्रा, ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह यादव के अलावा राजू गुगोरिया, रमेश गंधी, तुलसी मोटवानी, रफीक खां राइन समेत बैंक अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version