श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट, रजि. लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट रजि. के तत्वाधान में 18, 19 एवं 20 मार्च 2024 को हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का किया जा रहा है आयोजन | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट, रजि. लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट रजि. के तत्वाधान में 18, 19 एवं 20 मार्च 2024 को हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का किया जा रहा है आयोजन | New India Times

श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट,रजि. लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट रजि. तत्वाधान में  18, 19 एवम 20 मार्च 2024 को हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा व्यास श्री पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार के द्वारा किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इसी उपलक्ष में आज कार्यक्रम स्थल पर कार्य का शुभारंभ करने से पूर्व भूमि पूजन कथा स्थल लोहिया स्टेट सेक्टर 6 के सामने नया मुरादाबाद पर किया गया सभी देवी देवताओं का आह्वान किया गया। पूजन मैं मुख्य यजमान विनीत कुमार गुप्ता लोहिया विभोर कुमार गुप्ता लोहिया अनिल कुमार शर्मा एवम कार्यक्रम से संबंधित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं महानगर के अनेकों सम्मानित महानुभावों के द्वारा भूमि पूजन एवं हवन किया गया।

पूजन के तत्पश्चात एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया जिसमें विनीत कुमार गुप्ता लोहिया के द्वारा सभी पत्रकार बंधुओं को कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि आयोजन 17 मार्च 2024 से कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा जिसमें विश्व विख्यात कथा व्यास श्री पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम सरकार का 18 मार्च को हमारे शहर में आगमन होगा किसके उपरांत दोपहर 2:00 बजे से हनुमंत कथा का शुभारंभ किया जाएगा।

19 तारीख को दिव्य दरबार सुबह 9:00 से लगाया जाएगा एवं हनुमत कथा दोपहर 2:00 से एवम इसी क्रम में 20 मार्च 2024 को  हनुमत कथा की जाएगी जिसमें भक्तगणों से अधिक से अधिक संख्या में पधार हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य लाभ कमाने के लिए सभी धर्म प्रेमी जनता का आवाहन किया गया। आयोजकों के अनुसार महानगर एवं आसपास की कई जिलों से हनुमान भक्त कथा लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है उसी के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विशाल पंडाल के अंदर कथा का आयोजन किया जायेगा।

पीयूष लोहिया अनमोल लोहिया पंकज सक्सेना राकेश गुप्ता देवेंद्र बिष्ट विनीत गुप्ता गौरव अग्रवाल शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता प्रदीप कुमार गुप्ता विनोद राय जयदेव यादव राजकुमार शर्मा शुभम भारद्वाज विकास गुप्ता नितिन गुप्ता अशोक सिंह संजय तिवारी  राजेश सक्सेना ज्ञानेंद्र देव शर्मा धीरशांत दास संजीव आकांक्षी प्रदीप शर्मा अजय गुप्ता मोहित डूडेजा रचित अग्रवाल गिरीश चन्द्र अमित गुप्ता अवनीश गुप्ता मनोज गुप्ता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version