370 हटाकर कश्मीर को भारत से जोड़ा, मोदी जी ने पुलवामा और पुरी में पराक्रम किया, G20 से वो विश्वेनेता बनकर उभरे: अमित शाह | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

370 हटाकर कश्मीर को भारत से जोड़ा, मोदी जी ने पुलवामा और पुरी में पराक्रम किया, G20 से वो विश्वेनेता बनकर उभरे: अमित शाह | New India Times

आने वाला चुनाव 2047 का विकासित भारत बनाने का चुनाव है। आपको उज्वल भारत महान भारत की रचना के लिए वोट करना है जो पार्टियां परिवारवादी हैं वो देश को मज़बूत नहीं कर सकती आपके लिए मोदी है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जलगांव में आयोजित युवक सम्मेलन से लोकसभा चुनाव का तुरहा फूंक दिया। शाह ने कहा बीते दस साल में देश को सुरक्षित करने का काम मोदी जी ने किया, 370 हटाकर कश्मीर को भारत से जोड़ा। मोदी जी ने पुरी और पुलवामा में पराक्रम किया आतंकवाद और नक्सलवाद से देश को मुक्त किया। मोदी जी को तिसरी टर्म दे दो हम भारत को तीसरे नंबर की अर्थ व्यवस्था बनाएंगे। शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के प्रती दिन के हिसाब से लाभधारकों के आंकड़ों को पेश कर के गिनाया। शाह यही नहीं रुके उन्होंने कहा ” डर के लिए कोई जगह नहीं ताकत ही सम्मान दिलाती है ” काग्रेस ने वोट बैंक के लिए देश की संस्कृती को दबाया। मोदी ने मंदिर बनाया उसमें राम जी की प्रतिष्ठापना की।

370 हटाकर कश्मीर को भारत से जोड़ा, मोदी जी ने पुलवामा और पुरी में पराक्रम किया, G20 से वो विश्वेनेता बनकर उभरे: अमित शाह | New India Times
विज्ञापन

80 करोड़ लोगों को मुफ़्त अनाज दिया, 14 करोड़ को नल से जल, 4 करोड़ को घर, 12 करोड़ को शौचालय यही नहीं 103 करोड़ लोगों को मुफ़्त में कोरोना के 200 करोड़ टिके लगवाए 100 देशों को टिका बेचकर भारत को विश्वामित्र बनाया। 2035 में अंतरिक्ष में स्टेशन बनाना है, 2036 के ओलंपिक खेलों की मेज़बानी करनी है, 2040 में चांद पर भारतीय को भेजना है। G20 के बाद से नरेन्द्र मोदी दुनिया के सामने विश्वनेता बनकर उभरे हैं। शरद पवार पर हमला बोलते हुए शाह ने पवार से उनके पांच साल के कार्यकाल का हिसाब मांग लिया। 23 मिनट के भाषण में अमित शाह ने तीन बार राहुल गांधी और बार बार कांग्रेस का नाम लेकर हमले जारी रखे। सागर पार्क के मैदान पर संपन्न इस सम्मेलन के लिए स्कूल कॉलेज, मेडिकल कालेज और इंजीनियरिंग के पांच हजार छात्रों के साथ-साथ भाजपा के मिलकर लगभग दस हज़ार यूवाओ ने हाजरी लगाई। मंच पर महाराष्ट्र भाजपा के तमाम नेता, उत्तर महाराष्ट्र से पार्टी के सांसद-विधायक विधान पार्षद मौजूद रहे। शाह ने लोकसभा के संभावित प्रत्याशियो को लेकर कोई संकेत नहीं दिया। भाषण के दौरान उनके द्वारा मान्यवर सूची में गिरिश महाजन को सम्मानित किए जाने पर सामने बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version