संजय गुप्ता, सागर ( मप्र ), NIT;
छात्र संघ चुनाव के माध्यम से जहां मतदान के प्रति जागरुक करने ,मतदान व्यवस्था समझाने एवं कुशल नेतृत्व उत्पन्न करने के लिए चुनाव प्रक्रिया की जानकारी बढ़ाने के लिए छात्र संघ चुनाव कराए जाते हैं वहीं इस वर्ष शासकीय नेहरू महाविद्यालय में चुनाव का अलग ही मंजर दिखाई दे रहा है। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी पूरी ताकत छात्र संघ चुनाव में लगा दी है। एनएसयूआई द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि कल होने वाले चुनाव में उन्हें ही सफलता मिलेगी और उनके पास पर्याप्त कक्षा प्रतिनिधि हैं।
इसी प्रकार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 7 कक्षा प्रतिनिधि निर्विरोध होने की बात बता कर चुनाव में चारों पदाधिकारी होने का दावा किया जा रहा है। अब देखना यह है कि छात्र संघ चुनाव में भाजपा कांग्रेस द्वारा अपनी ताकत लगाने के बाद किसे जीत हासिल होती है। भारतीय जनता पार्टी से डॉ अवनीश मिश्रा, संदीप जैन, बबलू सिनेमा, राजधर यादव आदि वरिष्ठ नेता विद्यार्थी परिषद से चुनाव को लेकर तैयारी करा रहे हैं, वही कांग्रेस के अध्यक्ष संजय बृजपुरिया ,अनवर खान ,अमित तिवारी आदि एनएसयूआई से छात्र संघ चुनाव की तैयारी करवाने में लगे हैं। दोनों ही छात्र संगठन की ब्लॉक पदाधिकारी द्वारा जीत हासिल होने पर अपनी की गई घोषणाओं को पूरा करने की बात कही गई है। अब इस चुनाव में जीत या हार किसकी होती है यह तो परिणाम बताएंगे लेकिन यह परिणाम चुनावी वर्ष होने के कारण महत्वपूर्ण भी होंगे।
