नवागत मुख्य विकास अधिकारी <br>ने लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में की बैठक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नवागत मुख्य विकास अधिकारी <br>ने लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में की बैठक | New India Times

नवागत मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक के दौरान सीडीओ ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से निर्वाचन के दृष्टिगत की गयी तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान सीडीओ श्रीमती अपराजिता ने निर्देशित करते हुए कहा कि 64 मास्टर टेªनर 64 जर्नल मास्टर ट्रेनर तैयार किये गये हैं। सभी मास्टर ट्रेनरों को ट्रेनिंग दिये जाने का कार्य ससमय कर लिया जाए। उन्होंने उपलब्ध मेन पाॅवर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने एमसीएमसी गठित किये जाने तथा एमसीएमसी द्वारा प्रचार-प्रसार प्रमणन के सम्बन्ध में निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बूथों का आवश्यक रूप से निरीक्षण करने उपरान्त ही रिपोर्ट लगायी जाए।

उन्होंने कहा कि बूथों पर पायी गयी कमियों को पुनः चेक करके अन्तिम रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाये। बैठक के दौरान डीडीओ पवन कुमार सिंह, पीडीडीआरडीए अवधेश राम, जिला पंचायत राज अधिकारी घन्श्याम सागर, जिला कृषि अधिकारी सतीष चन्द्र पाठक, सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version