सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती नगर बुरहानपुर में मां बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती नगर बुरहानपुर में मां बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया | New India Times

स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती नगर में 04 मार्च 2024 सोमवार को दोपहर 3:00 बजे मां बेटी सम्मेलन का  आयोजन किया गया, जिस में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती भारतीय मालवीय दीदी खरगोन धर्म जागरण प्रांत सह संयोजक मालवा प्रांत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सम्मेलन में 600 माताएं और 550 बेटियां सहित  1150 मातृशक्ति ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में मंच पर शिशु वाटिका प्रमुख पदमा शाह दीदी तथा जिला बालिका शिक्षा प्रमुख बुरहानपुर श्रीमती पूनम नाईक दीदी उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की श्रीमती अरुणा लक्कड़ वाला दीदी ने किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती भक्ति कुलकर्णी दीदी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुलकर्णी, प्रधानाचार्य कुशल बराडे तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version