मध्य प्रदेश में मोहन नहीं शिवराज हैं मुख्यमंत्री, भाजपा को तो इसकी भनक भी नहीं, क्या माना जाएगा खुला उल्लंघन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240304-WA0109.mp4
New India Times

मुख्यमंत्री युवा अन्न दूत योजना के वाहन में शिवराज सिंह चौहान को वर्तमान में बना दिया मुख्यमंत्री, विभाग ने  जिले भर में अन्न योजना के सभी वाहन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्थान में शिवराज सिंह चौहान के फोटो और नाम का उल्लेख है वही जुन्नारदेव के तामिया में यह वाहन रफ्तार से घूम रही है वही विभाग के जिम्मेदार को इसकी जानकारी नहीं है या अधिकारी यह जानते हैं की भाजपा के पदाधिकारी इस और ध्यान नहीं देंगे। इस भरोसे आज तक यह फोटो नाम नहीं बदला गया। यह वाहन उचित मूल्य दुकान पर राशन सामग्री परिवहन  के लिए छोटे छोटे ग्राम में चल रही है जहाँ मुख्यमंत्री  मोहन यादव के बजाय शिवराज सिंह चौहान की फोटो को लगाकर घूम रही है। गौरतलब है की यह मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना केंद्र सरकार की योजना पुरे भारत में चल रही वही अलग अलग राज्य में अपनी  सरकार के नाम पर आधारित योजना को चला रहे हैं। मध्यप्रदेश के वर्तमान में मोहन यादव सरकार मध्यप्रदेश की सरकार चला रहे हैं वही तामिया में जो उचित मूल्य दुकान पर राशन सामग्री परिवहन वाहन पर मोहन यादव के बदले शिवराज सिंह चौहान की फोटो डालकर विभाग यह साबित कर रहे हैं की अभी भी मध्यप्रदेश में शिवराज की सरकार मान रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version