पुलिस अधीक्षक दतिया श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों की ली गई अपराध समीक्षा बैठक | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों की ली गई अपराध समीक्षा बैठक | New India Times

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा आज दिनांक 04.03.2024  को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थान प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों की कानून व्यवस्था एवं अपराधों की समीक्षा के साथ आगामी त्योहारों एवं आगामी लोकसभा चुनावी सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों से आगामी त्योहारों शिवरात्रि, होली आदि के आयोजन के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देशित किया।
         
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को निम्न दिशा निर्देश प्रदान किए।

1. सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करेंगे।

2. अवैध गतिविधियों शराब, जुआ सट्टा, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ और सख्ती से कार्यवाही की जाए।

3. खुले में शराब पीने वालों, असामाजिक तत्वों और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाए।

4. सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र के आसूचना संकलन को और मज़बूत करें।

5. छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेकर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

6. स्थाई वारण्टी-गिरफ़्तारी वारंटियों की भी धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए।

उक्त बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस, रक्षित निरीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version