मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शहर में बोहरा समाज की प्रतिष्ठित संस्था सैफ़ी गोल्डन जुबली क़ादरिया कॉलेज बुरहानपुर में कला एवं उर्दू विभाग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर उस्मान अंसारी के कॉलेज की सेवाओं से सेवा निवृत्त होने पर आज 04/3/24 को विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमती तसनीम मोहम्मद मर्चेंट द्वारा डॉ उस्मान अंसारी सर का शाल, श्रीफल व गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया व उनके अच्छे स्वस्थ्य, खुशहाल जीवन की मंगल कामना की गई। डॉ उस्मान अंसारी की कॉलेज को दी गई दीर्घकालीन सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ आई ए सिद्दीकी, प्रो मो इस्माईल, श्रीराम जाधव, फैजान खान व अन्य शेक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे।
