एसपी अशोक कुमार मीणा ने अपने कार्यालय में फरियादियों की सुनी समस्याएं | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसपी अशोक कुमार मीणा ने अपने कार्यालय में फरियादियों की सुनी समस्याएं | New India Times

अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को त्वरित जॉच कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।

एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए व प्रत्येक आवेदक की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर सकारात्मक कार्यवाही की जाए। इस दौरान संजय कुमार एसपी सिटी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version