एसएसबी की ओर से 35 युवाओं को दिया जा रहा है मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

एसएसबी की ओर से 35 युवाओं को दिया जा रहा है मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण | New India Times

जनपद बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती गांव के ग्रामीणों को आर्थिक विकास में मजबूती प्रदान करने व युवाओं को रोजगार का मौका देने के लिए भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर तैनात एसएसबी की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत उन्हें मुर्गी के चूजों का वितरण व मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240304-WA0072.mp4

सशस्त्र सीमा बल 70वीं वाहिनी लखीमपुर खीरी द्वित्तीय के कमांडेंट अतुल कारकी के दिशानिर्देश पर सोमवार को सिंचाई कालोनी में गिरिजापुरी में स्थित एसएसबी कैम्प प्रांगण में उप कमांडेंट मेघनाथ राउत के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के बैनर तले मुर्गी पालन व मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें थाना सुजौली क्षेत्र के सीमावर्ती गांव आम्बा, बर्दिया, विशुनापुर, फकीरपुरी, रमपुरवा, भरथापुर, मटेही आदि गांव के 60 ग्रामीणों को आर्थिक विकास व शहर की तरफ पलायन को रोकने के उद्देश्य से मुर्गी के 500 चूजे विरतण किए गए जिन्हें उनके पालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत अलग-अलग गांवों के 35 युवाओं का मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का सोमवार से शुभारंभ किया गया। उप कमांडेंट मेघनाथ राउत ने बताया की युवाओं का 15 दिवसीय प्रशिक्षण एसएसबी के निशानगाड़ा कैम्प पर चलेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के आर्थिक विकास और युवाओं को रोजगार का मौका प्रदान करने के मद्देनज़र कार्यक्रम आयोजित हुआ है। कार्यक्रम में डॉ अरविंद कुमार कृषि विज्ञान केंद्र मंझरा फार्म, इंस्पेक्टर पुरषोत्तम लाल आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version