अजाक्स की ज़िला कार्यकारिणी का हुआ गठन, रतनसिंह रावत चुने गये अध्यक्ष | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अजाक्स की ज़िला कार्यकारिणी का हुआ गठन, रतनसिंह रावत चुने गये अध्यक्ष | New India Times

सर्वसहमति से अजाक्स जिला कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन, सक्रिय सदस्यों को दी गई संगठन में ज़िम्मेदारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिकारी-कर्मचारीयों का शासन द्वारा मान्यता प्राप्त, सबसे बड़ा संगठन (अजाक्स) जिला इकाई अलीराजपुर की स्थानीय सुरेंद्र उद्यान में आदिवासी कर्मचारी-अधिकारी संगठन (आकास) के जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

अजाक्स की ज़िला कार्यकारिणी का हुआ गठन, रतनसिंह रावत चुने गये अध्यक्ष | New India Times

संभागीय अजाक्स अध्यक्ष  प्रदीप चौहान इंदौर के निर्देशन में जिले में लंबे समय से अजाक्स जिला अध्यक्ष के बाहर जाने के करण एवं कार्यकारिणी के कई अन्य सदस्यों की अन्यत्र जिलों में स्थानांतरण से पद रिक्त होने से नवीन जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अजाक्स जिला अध्यक्ष के पद पर रतनसिंह रावत को सर्वसहमति से मनोनीत किया गया। साथ ही नवीन जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर संतोष सोलंकी एवं डॉ.विजय बघेल, महासचिव के पद पर शंकर हरवाल, सचिव पद पर भंगुसिंह तोमर, राकेश सोलंकी, रमेश डावर, सुरेंद्र सिंह चौहान, लालसिंह डावर एवं जगदीश बर्मन, संयुक्त सचिव के पद पर छगनसिंह डावर, बसंत अजनार, कोषाध्यक्ष केरम जमरा एवं संरक्षक के पद पर डॉ.नरेंद्र भयड़िया एवं बहादुर सिंह रावत को मनोनीत किया गया है। उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों से नवीन पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version