गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री के आदेश के तहत आज शहर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें आम जनता पुलिस एवम व्यापारियों के साथ संवाद किया गया। जिसमें सभी ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखी। चैंबर कॉमर्स के अध्यक्ष ग्वालियर जिले के आईजी सक्सेना डीआईजी मैडम एवं ग्वालियर शहर के एसपी राजेश चंदेल, नेता प्रतिपक्ष, चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के सचिव दीपक अग्रवाल पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुधीर गुप्ता जी के साथ यातायात एवं व्यापारियों की जन समस्याओं को लेकर वार्तालाप किया गया। जिसमें व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के बीच रखकर उनको बताया और साथ ही एमआईसी यातायात मंत्री द्वारा भी शहर की यातायात व्यवस्था के लिए 10 लाख रुपए का फंड देने की स्वीकृति दी। जिससे ग्वालियर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
