धूमधाम के साथ मनाया गया विचक्षण मुनि महाराज का 48वां दीक्षा दिवस | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

धूमधाम के साथ मनाया गया विचक्षण मुनि महाराज का 48वां दीक्षा दिवस | New India Times

श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन सोसायटी द्वारा जैन स्थानक संजय मूर्ति बड़ौत नगर में नवकार मंत्र साधक राष्ट्र संत पंड़ित रत्न श्री विचक्षण मुनि महाराज का 48वां दीक्षा दिवस महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीक्षा दिवस में अनेकों जैन संतों के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर सहित दूर-दराज क्षेत्रों से आये हजारों लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर जैन धर्म के धर्मगुरूओं मुनि उदित राम जी, मुनि पराग जी, मुनि मनोहर जी, मुनि जागृत जी, मुनि संयम जी और समाज के सम्मानित लोगो ने महाराज श्री के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनको 48 वें दीक्षा दिवस की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

धूमधाम के साथ मनाया गया विचक्षण मुनि महाराज का 48वां दीक्षा दिवस | New India Times

विचक्षण मुनि महाराज जी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को जैन धर्म की महानता से अवगत कराया और सभी से जैन धर्म की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने को कहा। इस अवसर पर आयोजित लक्की ड्रा में 11 चांदी के सिक्के देवेन्द्र कुमार जैन इंद्राणी जैन बामनौली वालों की और से भेंट किये गये। संजय जैन मैचिंग वालो वालों की और से बैड़शीट वितरित की गयी। संघ के प्रधान घसीटूमल जैन व अजय कुमार जैन तेल वालों की और से प्रभावना वितरित की गयी।

धूमधाम के साथ मनाया गया विचक्षण मुनि महाराज का 48वां दीक्षा दिवस | New India Times

बड़ौत व्यापार संगठन के प्रधान अंकुर जैन अनिल कुमार जैन आलू वालों की और से गौतमी प्रसादी की व्यवस्था की गयी। इस अवसर पर मंत्री संजय जैन, नेशनल अवार्डी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, अतुल जैन डिंपल, अजय जैन, रिषी जैन, अमित जैन, राजीव जैन, नवीन जैन, मन्नू जैन सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version