ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत में महिलाओं को किया गया सम्मानित | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत में महिलाओं को किया गया सम्मानित | New India Times

बागपत नगर के कोर्ट रोड़ गली नम्बर 6 में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत केन्द्र पर महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत में महिलाओं को किया गया सम्मानित | New India Times

कार्यक्रम में महिला थाना बागपत की इंस्पेक्टर मनु सक्सेना और सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा वंदना गुप्ता सहित अनेकों महिलाओं को उनके द्वारा समाजहित में किये जा रहे कार्यों के लिए पगड़ी, पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह व पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत में महिलाओं को किया गया सम्मानित | New India Times

इस अवसर पर बागपत जिला प्रभारी गीता दीदी ने उपस्थित लोगों को नारी की महानता से अवगत कराया और सभी से अपने-अपने परिवारों को संस्कारवान बनाने का आहवान किया। इस अवसर पर महिला थाना बागपत की इंस्पेक्टर मनु सक्सेना, सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा वंदना गुप्ता, एड़वोकेट सोनिया चौधरी, समाजसेवी पारूल, भाजपा नेत्री मनजीत कौर, नेहा जैन आदि ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा समाजहित में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उनको सम्मानित करने के लिए बागपत केन्द्र की सभी बहनों का आभार व्यक्त किया।

ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत में महिलाओं को किया गया सम्मानित | New India Times

बागपत जिला प्रभारी गीता दीदी ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को शिव की महिमा से अवगत कराया। नेहा और वर्षा बहन ने इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत सुन्दर नृत्य नाटिका का मंचन किया, जिसको उपस्थित लोगों ने बहुत सराहा।

ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत में महिलाओं को किया गया सम्मानित | New India Times

सरिता दीदी और पल्लवी दीदी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। गीता दीदी ने कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत की ओर से आभार व्यक्त किया।

ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत में महिलाओं को किया गया सम्मानित | New India Times

इस अवसर पर नेशनल अवार्डी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, समाज सेवी विकास गुप्ता बड़ौत, सोहनपाल उर्फ सुनील शर्मा दुड़भा, देवेन्द्र चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version