यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शहर मंडल द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत तीसरे दिन पुराना शहर पटपरा रोड पर घर-घर जाकर मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया। गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजना के लाभार्थियों ने मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सराहा। संपर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष मुस्तक कुरैशी ने कहा कि यह योजनाएं गरीब उत्थान में लाभकारी सिद्ध हो रही है, भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंत्योदय भाजपा सरकार का मूल मंत्र है जिसके अंतर्गत समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को भी लाभ भाजपा सरकार द्वारा दिया जा रहा है जिसमें 4 करोड़ लोगों को पक्का घर 14 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल 51 करोड़ से अधिक जनधन खाते 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन 12 करोड़ शौचालय जैसी अनेक योजनाएं आमजन के हित के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं महिला संयोजक कल्पना शर्मा ने लाभार्थी बहनों से संवाद किया और उनकी समृद्धि को जाना। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश कोली द्वारा आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया एवं लाभार्थियों से मिस कॉल करवा। कार्यक्रम का संचालन फैजल खान ने किया। इस अवसर पर सुभाष पचौरी राहुल बघेल सुनील नरवार इंद्र लाल कोली योग्यता वाले पार्षद इमरान कुरेशी रजत जनसंघी मनीष अग्रवाल शकील खान मीना खान मदीना खान रजिया खान पीयूष माहौर गुड्डी सनम सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
