मुख्यमंत्री के निर्देश पर थाने स्तर पर रखा गया जन संवाद, लोगों ने रखी अपनी जन समस्याएं, निराकरण का मिला आश्वासन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री के निर्देश पर थाने स्तर पर रखा गया जन संवाद, लोगों ने रखी अपनी जन समस्याएं, निराकरण का मिला आश्वासन | New India Times

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दिशा निर्देशन पर आज पुलिस थाना प्रांगण में जन संवाद शिविर का आयोजन किया गया। एसडीओपी केके अवस्थी तहसीलदार प्रीति पटेल थाना प्रभारी राकेश सिंह सीएमओ और डुंगरिया व अंबाडा चौकी प्रभारी नपाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना गया। अधिकारियों द्वारा नगर में आवागमन में बांधा बने व्यापारियों के अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाने की एक राय बनी। शहर में यातायात व्यवस्था और आवारा मवेशी को पकड़ने तथा महादेव मेले में आने वाले भक्तों अस्थाई दखल वसूली और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के साथ पार्किंग स्थल सुनिश्चित करने जैसे मुद्दे उठाए गए। इस दौरान नगर के प्रबुद्ध नागरिक पत्रकार ग्राम सरपंच आमजन नेता गण उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से एसडीओपी के के अवस्थी थाना तहसीलदार प्रीति पटेल प्रभारी राकेश बघेल नगर पालिका सीएमओ नेहा धुर्वे मुकेश डोंगरे महिला उप निरीक्षक पूनम उईके नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे मनीष बंटीसाहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानी लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version