मिशन लोकसभा 2024 के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का पुन: चयन से बुरहानपुर में खुशी का वातावरण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मिशन लोकसभा 2024 के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का पुन: चयन से बुरहानपुर में खुशी का वातावरण | New India Times

मिशन लोकसभा 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रित नेतृत्व द्वारा शनिवार को भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। इस सूची में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित बड़े दिग्गजों के नाम शामिल हैं, वहीं खंडवा संसदीय क्षेत्र के वर्तमान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का नाम भी सूची में शामिल होने से और ज्ञानेश्वर पाटिल के नाम पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भरोसा जताने पर बुरहानपुर सहित संपूर्ण संसदीय क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। भाजपा द्वारा सूची जारी होने पर और नाम की घोषणा होने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल अपने परिवार और शुभचिंतकों के साथ अपने गृह ग्राम बोहरडा में थे और वहीं उनके समर्थकों ने निमाड़ का वादा इस बार भी ज्ञानेश्वर दादा के नारों के साथ ढोल धमाके के साथ टिकट मिलने का जश्न मनाया। सियासी पंडितों के मुताबिक वर्तमान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का एकल नाम होने से उनका नाम पूर्व से ही पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष फाइनल था, जिस की विधिवत घोषणा शनिवार के शाम को हुई। वही सियासी पंडित यह भी मानते हैं कि संसदीय क्षेत्र में भाजपा में फिलहाल सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का कोई तोड़ या विकल्प नहीं है।

क्योंकि पार्टी के जो दावेदार थे उन्हें सियासी बिसात पर ज़मीन दोज़ कर दिया गया है। वही वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में यह भी सुनिश्चित माना जा रहा है कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी के बलबूते पर इस बार फिर लोकसभा पहुंचेंगे। लेकिन आगे के क्या हालात होंगे इस बारे में फिलहाल कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा। वहीं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के समक्ष संसदीय क्षेत्र के खंडवा और बुरहानपुर को लेकर भी कई चुनौतियां हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी में अभी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। उनके समक्ष उनका राजनीतिक प्रतिद्वंदी कौन होगा उसको लेकर भी संक्षिप्त बरकरार है लेकिन देश के वर्तमान राजनैतिक माहौल में मोदी की गारंटी के आशीर्वाद से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का दोबारा लोकसभा पहुंचना तय माना जा रहा है। लेकिन सारी बातें जनता जनार्दन पर निर्भर है।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के नाम की घोषणा होने के बाद अपना दौरा प्रारंभ किया

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के नाम की घोषणा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा की जाने के पश्चात 03 मार्च 2024 रविवार से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपना दौरा प्रारंभ कर दिया है। सासंद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपने राजनीतिक गुरु दिवंगत सांसद, निमाड़ के कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान की प्रतिमा पर समाधि पर पहुंच कर उनसे आशीर्वाद लेने के साथ अपना दौर प्रारंभ कर दिया है। हालांकि वे पिछले 1 महीने से अपने संसदीय क्षेत्र का निरंतर दौरा कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version