राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, संजीव उइके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सचिन परते अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खुरई के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत को सूचना मिली की बांदरी पार्क के सामने खेल ग्राउंड के पीछे 8-10 लोग ताश पत्ती से हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, जो उक्त सूचना की तस्दीक एवं धरपकड़ हेतु दो पृथक पृथक टीम बनाकर दबिश दी गई मौक़े पर दूर से पुलिस को देखकर कुछ लोग भागे घेराबंदी कर जिन्हें पकड़ा गया कुछ लोग खुला मैदान और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ पर आरोपी दीपक साहू निवासी पिथौरिया के द्वारा उक्त जुआ फड संचालित करना बताये और पूरन पिता वीरेंद्र लोधी, राजू पिता बलराम अहिरवार, महेन्द्र उर्फ़ चिररु लोधी, अंकु उर्फ़ अंकित ठाकुर, अनुराग मड़ोतीया,रमेश अहिरवार, राजेश कुचबँदिया जुआ खेलना बताये जो सभी आरोपियों के विरुद्ध 52 ताश पत्ती और 1200 रूपये नगदी जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाकर फरार आरोपीयों की तलाश पतारसी की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में उनि भागचंद उइके, सउनि राजेंद्र पाण्डेय, प्रधान आरक्षक कमलेश, आरक्षक लोकेन्द्र, सतपाल, देवेंद्र, राहुल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
