यूनानी स्वास्थ्य शिविर में हुए 111 रोगी लाभान्वित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

यूनानी स्वास्थ्य शिविर में हुए 111 रोगी लाभान्वित | New India Times

आयुष मिशन अंतर्गत दिनांक 02/03/2024 को कलेक्टर एवं डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी श्रीमती डॉ.कविता गढ़वाल के मार्गदर्शन में शासकीय यूनानी औषधालय दाऊद पूरा काली फाटक के यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एजाज़ अनवर अंसारी द्वारा शहरी क्षेत्र बुरहानपुर की आंगनवाड़ी क्रमांक 03 बुधवारा में नि:शुल्क यूनानी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिस में 111 रोगी लाभान्वित हुए।

उक्त शिविर में प्रतिश्याय, श्वास, कास, ज्वर, अतिसार, वात रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग, उदर रोग, अम्ल पित्त, कब्ज, आदि के रोगी सम्मिलित हुऐ। रोगियों को नि:शुल्क औषधि के साथ दिन चर्या, खानपान, पोष्टिक आहार हरी सब्जियां अथवा फल लेने, नियमित व्यायाम योग प्राणायाम करने और मौसमी बीमारियों से बचने की सलाह दी गई।

आयुष विभाग की योजना वैद्य आपके द्वार अंतर्गत टेलीमेडिसिन के लिए प्रेरित करते हुए 11 आयुष क्योर ऐप डाउनलोड कराए गए। उक्त शिविर में विभाग से श्रीमती शाहीन बानो, आंगन वाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कौसर, सहायिका एवं अन्य समाज सेवीगण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version